Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bihar crime news

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

औरंगाबाद (बिहार) , शनिवार, 28 जून 2025 (19:11 IST)
Bihar crime news: बिहार के औरंगाबाद जिले में भी इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसी कहानी दोहराई गई। यहां एक महिला को प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बांदेया थाने के अंतर्गत अमौना गांव के एक खेत से महिला के पति बिक्कू का शव बरामद होने के बाद 25 जून को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था।
 
21 जून को बरामद हुआ शव : दाऊदनगर (औरंगाबाद) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार ऋषिराज ने कहा कि 21 जून को बरामद शव पर चोट के बहुत सारे निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। प्रारंभिक जांच और मृतक के परिजन के बयानों से पता चलता है कि बिक्कू की हत्या की गई थी।
 
कुमार ऋषिराज के अनुसार, जांच दल ने पाया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। एसडीपीओ ने बताया कि महिला को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला और उसके प्रेमी दोनों ने मिलकर साजिश रची थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के प्रेमी की तलाश की जा रही है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में 21 हजार से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र