Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भागलपुर में भीड़ केे हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल, बिहार में 5 दिन में तीसरा हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Crime

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 16 मार्च 2025 (11:00 IST)
Bihar news in hindi : बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में शनिवार रात उस समय हुई जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल वहां पहुंचा। ALSO READ: मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी में ASI की हुई मौत, बंधक युवक को छुड़ाने गई थी पुलिस
 
यह पिछले 5 दिन में राज्य में पुलिस पर हमले की तीसरी घटना है। मुंगेर जिले में शनिवार को लोगों के एक समूह के हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई थी। इससे पहले बुधवार को अररिया जिले में पुलिस और लोगों की भीड़ के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। ताजा घटना में एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबलों और एक चौकीदार को चोटें आई हैं।
 
अंतीचक के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस का एक दल दो लड़कों के बीच झगड़े के मामले की जांच करने गया था। लड़कों में से एक ने पुलिस दल पर पत्थर फेंके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अतिरिक्त बलों को तुरंत इलाके में भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
 
कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी भाग गया। घटना के समय स्थानीय मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी भी वहां मौजूद थे। चौधरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
 
इस घटना से कुछ घंटे पहले मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में भीड़ द्वारा किए गए हमले में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई थी। सिंह दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े एक मामले की जांच करने शुक्रवार को नंदलालपुर गांव गए पुलिस दल में शामिल थे। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद शनिवार को पटना के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इससे पहले अररिया में भी भीड़ ने एक एएसआई की हत्या कर दी थी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू