Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्पेनिश महिला ने सुनाई दरिंदगी की खौफनाक आपबीती, बाइक से 63 देशों की यात्रा पूरी करते हुए भारत पहुंची थी

मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से जिंदा हूं

हमें फॉलो करें स्पेनिश महिला ने सुनाई दरिंदगी की खौफनाक आपबीती, बाइक से 63 देशों की यात्रा पूरी करते हुए भारत पहुंची थी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 4 मार्च 2024 (17:45 IST)
spanish tourist gang raped in Jharkhand : अतिथि देवो भव: वाले देश में महिला के साथ दरिदंगी की ऐसी घटना सामने आई है, जिससे हर कोई सन्न है। 63 देशों की यात्रा पूरी कर पति के साथ आई स्पेनिश महिला के साथ 7 लोगों दरिंदगी की। दरिंदगी के साथ ही उसकी और पति की पिटाई भी की गई। महिला खुद बाइक चलाकर एफआई लिखाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। स्पेनिश महिला ने दरिंदगी की आपबीती भी सुनाई। 
महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीवित हूं।' महिला की आपबीती सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि शाम 7 बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। वह और उसके पति दोनों टेंट से बाहर आए तो वहां दो लोग बात कर रहे थे। थोड़ी देर में ही वहां 7 लोग आ गए। 
महिला ने बताया कि उन लोगों ने उसके पति से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेंट में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनसे 300 डॉलर, 11 हजार रुपए और एक डायमंड रिंग आदि भी लूटकर ले गए। 
 
महिला ने कहा कि आरोपियों में एक करीब 30 साल का और अन्य 20-22 साल के थे। घटना के बाद पीड़िता ने स्पेन में अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर की। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो मामला दर्ज हुआ।
 
दुनिया घूमने निकली महिला : महिला अपने पति के साथ बाइक पर दुनिया घूमने निकली है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव है। वे दोनों अपनी मोटरबाइक पर कोलकाता से 1 मार्च को नेपाल के लिए निकले थे। दुमका में कुरमाहाट के पास अंधेरा होने पर उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। दोनों ने सड़क से एक किलोमीटर दूर टेंट लगाया, जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।
 
अब तक क्या हुआ : इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है और झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। महिला आयोग ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने रविवार को पीड़ित महिला से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। एजेंसियां


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में उपेंद्र रावत ने लौटाया BJP का टिकट, बोले जब तक निर्दोष साबित नहीं होता चुनाव नहीं लड़ूंगा...