Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में स्पेन की महिला से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें crime news
, शनिवार, 2 मार्च 2024 (14:45 IST)
Jharkhand crime news : पति के साथ बाइक पर भारत भ्रमण कर रही स्पेन की एक महिला झारखंड के दुमका जिले में गैंगरेप की शिकार हो गई। पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था। यह युगल दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा और वह बिहार से होते हुए नेपाल जाना चाहता था।
 
पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार खुद गत रात घटनास्थल पर गए और वहां डेरा डाले हुए हैं। जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।
 
घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बेहद शर्मनाक! दुमका में विदेशी महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने झारखंड व देश को शर्मसार कर दिया है। जेएमएम-कांग्रेस सरकार में विधि व्यवस्था चौपट है और अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में बहन-बेटियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस सरकार ने झारखंड की छवि को धूमिल कर दिया है। राज्य सरकार इस शर्मनाक घटना पर अविलंब संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपने झारखंड दौरे के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और जबरन वसूली को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड में घूमने आई स्पेन की महिला के साथ दरिंदगी, पहले पीटा फिर 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप