विश्वास मत हासिल करने के लिए 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (16:31 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के भाजपा पर उसकी सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाए जाने के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास मत हासिल करने के लिए 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने पहले दावा किया था कि भाजपा ने उसके कुछ विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी।
 
जर्मनी में मौजूद मान ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि आपने यह सुना होगा कि कैसे उन्होंने भारी जनादेश के साथ निर्वाचित सरकार को सत्ता से बाहर करने के प्रयास के तहत हमारे विधायकों से संपर्क करने और उन्हें पैसे तथा अन्य प्रलोभन देने की कोशिश की।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कुछ नेताओं ने 'ऑपरेशन लोटस' के तहत आप के 7 से 10 विधायकों को पैसे तथा मंत्री पद देने के लिए संपर्क किया था। मान ने कहा कि हम 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुला रहे हैं जिसमें हम यह दिखाएंगे कि निर्वाचित विधायक राज्य को उज्ज्वल बनाने के सपने को साकार करने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। हम उस सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर अत्याचार, बंद कमरों में रखा जाता था

LIVE: अमित शाह ने की भगवान जगन्नाथ की आरती, रथयात्रा में पहली बार NSG कमांडो

ईरानी यूरेनियम बना पहेली, डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना है दम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

अगला लेख