कोच ने किया महिला खिलाड़ियों से दुष्कर्म, केस दर्ज

Webdunia
शनिवार, 6 जनवरी 2018 (00:38 IST)
बरेली (उप्र)। बरेली जिले में एक खेल प्रशिक्षक के खिलाफ दो महिला खिलाड़ियों से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार के आदेश पर कोच के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के बारादरी थाने में पॉक्सो अधिनियम व दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को रात दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपी कोच फरार है।
 
 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया शहर की रहने वाली एक महिला एथलीट ने आरोप लगाया है कि उसके कोच साहिबे आलम उसे पिछले महीने एक टूर्नामेंट में हिस्सा दिलाने के लिए बरेली के मीरगंज गए थे, वहां उन्होंने उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर कोच ने कई तरह से उसका उत्पीड़न भी किया।
 
वहीं, एक अन्य खिलाड़ी ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि कोच आलम उसे पिछले माह नैनीताल में हुई मानसून मैराथन में ले गए थे। वहां पहले तो कोच ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
 
पीड़िता ने नैनीताल से लौटकर आने पर घरवालों को कोच की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के परिजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार से मिले और कोच साहिबे आलम की शिकायत की। इस पर कोच के खिलाफ कार्रवाई की गई।
 
बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर रोहित सजवाण ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोच साहिबे आलम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख