Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजदूरी करने वाले MP के पहलवान को खेल मंत्रालय ने की ढाई लाख रुपए की मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Wrestler
, गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (16:48 IST)
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के पहलवान सनी जाधव को ढाई लाख रुपए की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है, जो अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए मजदूरी करता पाया गया था। जाधव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष से वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

जाधव ने 2018 में राजस्थान के चित्तौड़ में अंडर 23 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप और 2020 में भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में 60 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक जीता था।

पिछले कुछ महीने से उसे कुश्ती का अपना अभ्यास जारी रखने के लिए दूसरों की गाड़ी धोने जैसे काम करने पड़ रहे थे। मंत्रालय ने कहा, कड़ी मेहनत के बावजूद वह अपनी खुराक का पैसा नहीं जुटा पा रहा था और अभ्यास जारी रखने के लिए उसे ऋण लेना पड़ रहा था।

सनी के पिता का 2017 में ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था, जिसके बाद से उसकी माली हालत बिगड़ गई।दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष से खिलाड़ियों को अभ्यास, उपकरण खरीदने, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंटों में भागीदारी के लिए सहायता मिलती है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिग्विजय का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज, वाह जी महाराज वाह...