श्रीलंकाई नौसैनिकों का हमला, डुबोई नौका, नष्ट किए जाल

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (11:53 IST)
रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के मछुआरों पर कथित तौर पर हमला करते हुए उन पर पथराव किया तथा उनकी एक मशीनीकृत नौका को डुबो दिया और मछली पकड़ने वाले जाल नष्ट कर दिए। घटना तब हुई, जब मछुआरे धनुषकोटि अपतटीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।
 
तमिलनाडु मशीनीकृत मछुआरा संगठन के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने गुरुवार को यहां बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने करीब 70 नौकाओं के जाल नष्ट कर दिए और पत्थरबाजी की तथा बोतलें फेंकीं। इस कारण 2,000 से अधिक मछुआरों को भागने पर मजबूर होना पड़ा और वे गुरुवार सुबह यहां समुद्र तट पर लौट आए तथा कुछ नावों के शीशों को भी नुकसान पहुंचा है।
 
सेसुराजा ने बताया कि इस क्षेत्र के मछुआरे बीती रात मछली पकड़ने वाली 437 मशीनीकृत नौकाओं के साथ समुद्र में गए थे और धनुषकोटि अपतटीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उसी समय श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने उनकी नौकाओं में से एक को कथित तौर पर टक्कर मार दी।
 
उन्होंने दावा किया कि टक्कर के परिणामस्वरूप नाव के 2 टुकड़े हो गए और यह डूब गई। नाव पर 5 मछुआरे सवार थे जिन्हें साथी मछुआरों ने बचाया। श्रीलंकाई नौसेना के जवानों द्वारा पुडुकोट्टई जिले के 5 मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ हिरासत में लेने के एक दिन बाद यह हालिया घटना सामने आई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

90 डिग्री टर्न वाले ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज बनाने वाले अधिकारियों पर होगा एक्शन

बिहार से दिल्ली जा रही बस खाई में गिरी, 2 यात्रियों की मौत और 50 घायल

राजनाथ ने क्यों नहीं किए SCO के बयान पर हस्ताक्षर, जानिए वजह

सोना या चांदी भविष्य में कौन देगा ज्यादा रिटर्न, निवेश से पहले समझिए ये गणित

मां के आशिक से लगा बैठी दिल, शादी के एक माह बाद ऐश्वर्या ने पति को मरवाया, बैंक मैनेजर प्रेमी ने भी दिया साथ

अगला लेख