कश्मीर में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से नीचे, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (14:30 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही, जहां घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी में न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात हिमांक से नीचे दर्ज किया गया और पारा मौसम के इस समय के लिए सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में मौसम का अब तक सबसे कम तापमान शून्य से डेढ़ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार की रात यह शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
 
अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर हैं, में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के प्रवेश नगर काजीगुंड में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर में कोकरनाग में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के कई हिस्सों में सुबह-सुबह घने कोहरे की चादर छा गई थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि सबह में कोहरे की यह स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहेगी, क्योंकि मौसम 23 नवंबर तक शुष्क रहने का अनुमान है। इसने बताया कि उत्तर कश्मीर के हिस्सों में 24 नवंबर को हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।
 
कश्मीर में सर्दियां, कठोर मौसम की चरम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो गई हैं, जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती हैं। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की अवधि 'चिल्लईकलां' हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख