काशी-विश्वनाथ, अयोध्या की तर्ज पर पुष्कर को किया जाएगा विकसित : दीया कुमारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (23:21 IST)
Rajasthan News : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राजस्थान सरकार काशी- विश्वनाथ और अयोध्या की तर्ज पर तीर्थ क्षेत्र पुष्कर को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगी। कार्तिक पूर्णिमा के साथ ऐतिहासिक पुष्कर मेला 2024 शुक्रवार को संपन्न हुआ।
 
इससे पहले समापन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पुष्कर के विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा, पुष्कर सिर्फ राजस्थान के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र है। इसे एक वैश्विक धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रयास कर रही हैं।
ALSO READ: 5 साल में 4 लाख भर्तियां करेगी राजस्थान, बजट में दीया कुमारी का ऐलान
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में आधुनिक सुविधाओं का समावेश करते हुए यहां की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजा जाएगा। उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार ने पुष्कर के विकास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है जिसे केंद्र सरकार के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ाना है बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना भी है।
 
एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि पुष्कर मेला इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या के साथ ऐतिहासिक साबित हुआ। सात दिनों तक चले इस मेले में छह लाख से अधिक घरेलू श्रद्धालु और 20,000 विदेशी पर्यटक शामिल हुए।
ALSO READ: भजनलाल शर्मा ने कहा, राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार
उपमुख्यमंत्री ने कहा, 2019 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग पुष्कर आए। यह न केवल पुष्कर के महत्व को दर्शाता है, बल्कि हमारी पर्यटन नीतियों की सफलता का भी प्रमाण है। (भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

क्या ट्रंप और मस्क के बीच होगा सीजफायर? धमकी से पीछे हटे 'बेचारे' Elon Musk

महाराष्ट्र में कोरोना 114 नए मामले, एक और मरीज की मौत

अयोध्या के राम मंदिर में 50 करोड़ रुपए के सोने का इस्तेमाल

बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव, मोहम्मद यूनुस का ऐलान

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

अगला लेख