Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्‍तर प्रदेश : भूमि को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस पर भी किया पथराव

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्‍तर प्रदेश : भूमि को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस पर भी किया पथराव
, शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (19:58 IST)
मुजफ्फरनगर। यहां चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर 2 पक्षों में हंगामा हो गया। इसी बीच किसी शरारती तत्व ने मंदिर में रखी भगवान श्रीराम की मूर्ति खंडित कर दी, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया।

बाद में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल