कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

अवनीश कुमार
रविवार, 19 मई 2024 (20:31 IST)
Stray bull attacked Deputy Nazir in Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना कल्याणपुर अंतर्गत मार्निंग वॉक पर निकले जिला जज के डिप्टी नाजिर को आवारा सांड ने पटक-पटककर गंभीर रूप स घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला।
ALSO READ: कानपुर में कार नाले में गिरी 2 सगे भाइयों समेत 6 लोगों की मौत
बताते चलें कि कल्याणपुर के नानकारी निवासी देवेंद्र यादव (58) जिला जज के यहां डिप्टी नाजिर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी मीना और तीन बेटे हैं। पत्नी मीना ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार सुबह मार्निंग वॉक पर गए थे, तभी नानकारी में आवार सांड ने उन्हें पटककर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उन्‍हें तत्काल एसपीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आवारा सांड के आतंक से पूरा क्षेत्र परेशान : क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के चलते देवेंद्र यादव की मौत हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि आवारा सांड के आतंक से पूरा क्षेत्र परेशान है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बीते शनिवार को भी सांड ने एक अन्य महिला को भी पटककर घायल कर दिया था। आए दिन आवारा जानवर क्षेत्रीय लोगों पर हमला करते रहते हैं।
ALSO READ: कानपुर में बस की टक्कर से 3 छात्रों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा
थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि सुबह टहलने निकले देवेंद्र यादव पर सांड ने हमला कर दिया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान देवेंद्र यादव की मौत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख