Publish Date: Fri, 27 Apr 2018 (09:28 IST)
Updated Date: Fri, 27 Apr 2018 (09:31 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजीडेंट डॉक्टर ने अपने एक सहकर्मी को एक सीनियर डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
उनकी मांग है कि सीनियर डॉक्टर को तत्काल निलंबित किया जाए। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि संबद्ध डॉक्टर लिखित रूप से माफी मांगें। यह सीनियर डॉक्टर इस संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।
रेजीडेंट डॉक्टरर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टर ने सीनियर रेजीडेंट को नर्सिंग स्टाफ, सहकर्मियों और अन्य लोगों के सामने थप्पड़ मारा। इसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर अवसाद में था और अपने घर चला गया है। (भाषा)