Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 24 April 2025
webdunia

बड़ी खबर, ड्राइवर को मारी गोली, स्कूली वाहन से छात्र अगवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें student abducted
नई दिल्ली , गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (09:21 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में गुरुवार को दो अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूली वाहन के चालक को गोली मारकर एक बच्चे को अगवा किया।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह विवेकानंद स्कूल के छात्रों को लेकर स्कूल जा रहे वाहन को इहबास अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश एक बच्चे को अगवा कर ले गए।
 
सूत्रों ने बताया कि जिस छात्र का अपहरण हुआ है वह नर्सरी कक्षा का है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणतंत्र दिवस का 69वें वर्ष में प्रवेश, जानिए भारत सरकार का भविष्य