Hanuman Chalisa

CAA के समर्थन रैली में शामिल हुए छात्र, प्रिंसिपल को नोटिस

Webdunia
मंगलवार, 3 मार्च 2020 (10:33 IST)
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में निकली रैली में स्कूली बच्चों के शामिल होने के बाद जिला प्रशासन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
ALSO READ: कोलकाता में अमित शाह का बड़ा बयान, CAA पर पीछे नहीं हटेंगे
राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी में 28 फरवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीएए और एनआरसी के समर्थन में रैली का आयोजन किया था। रैली में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला की छात्राएं भी शामिल हुई थी।
 
राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने बताया कि जब रैली के बारे में जानकारी मिली, तब स्कूल के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों के जवाब आने के बाद इस संबंध में आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
सोम ने बताया कि राज्य सरकार का निर्देश है कि छात्र ऐसी (राजनीतिक) रैलियों में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद भी छात्र इस रैली में कैसे शामिल हुए, इस संबंध में जांच की जाएगी। सीएए के समर्थन में रैली में छात्रों के शामिल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
ALSO READ: क्या CAA के समर्थन में नागा साधुओं ने निकाली रैली...जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच...
निर्देश में कहा गया है कि 28 फरवरी को विकासखंड अंबागढ़ चौकी में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले रैली निकाली गई थी जिसमें शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला की छात्राएं शामिल हुईं, जो अनुचित है।
 
प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग या उच्च कार्यालय के अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार की रैली में शामिल न किया जाए। स्कूल शिक्षा विभाग या उच्च कार्यालय के अनुमति के बिना रैली निकाली जाती है, तब उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख