Festival Posters

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सुरक्षा गार्ड की मौत, हमलावरों ने मारी थी गोली

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (08:59 IST)
Sukhdev Singh Godamedi : राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दौरान गोलीबारी में घायल सुरक्षा गार्ड अजीत सिंह की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार, अजीत सिंह उन पीड़ितों में से एक थे जिस पर 5 दिसंबर को यहां श्याम नगर इलाके में गोगामेड़ी के आवास पर शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। गोली लगने से वह घायल हो गए थे।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि अजीत का सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज जारी था, जहां उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। गोलीबारी में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, नवीन शेखावत और अजीत सिंह की मौत हो चुकी है।
 
सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। पुलिस ने इस मामले में दोनों शूटर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।
 
गोगामेड़ी अपने घर पर ही थे। उनके परिचित नवीन शेखावत ने गोगामेड़ी से मिलने का वक्त मांगा था। नवीन अपने साथ दो लोगों को लेकर आए थे। चारों बैठकर बातें कर रहे थे, तभी दोनों लड़कों ने सीधे सुखदेव पर गोली चला दी। नवीन ने विरोध किया तो उन पर भी गोलियां दाग दीं और फिर दोनों फरार हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

कृषि मंत्री शिवराज ने किसानों के लिए सुनाई खुशखबर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा बदलाव

LIVE: पीएम मोदी 3 दिन के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना

SIR की आखिरी तारीख क्या है, फॉर्म भरने के लिए क्या तैयारी करें

karnataka : कांग्रेस में फिर उठापटक, क्या खतरे में CM सिद्धारमैया की कुर्सी, शिवकुमार खेमे के 10 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा

1000 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे चलाया ऑपरेशन 'साइबर हॉक', 700 से ज्यादा स्कैमर गिरफ्त में

अगला लेख