बड़ी खबर, सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में लापता 17 सुरक्षाकर्मी शहीद

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2020 (15:06 IST)
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाबल के जवानों पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया था, इसमें पुलिस के 11 जवान घायल हो गए थे, जबकि 17 लापता हो गए थे। आज इन 17 सुरक्षाकर्मियों के शव बरामद किए गए हैं।

खबरों के अनुसार शनिवार की शाम चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस बल गश्त पर था, तभी निमपा के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी देर शाम तक जारी रही। खबरों के मुताबिक नक्सली बड़ी संख्या में थे और उन्होंने बड़ा हमला किया था।
 
इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में नक्सली हमले में सुरक्षा बल के 2 जवान शहीद हो गए थे।
 
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया था कि जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदली और मालेवाही गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों पर हमला कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

Kedarnath Dham : आज से फिर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

Maharashtra : अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग से झुलस गई थीं, 1 माह से चल रहा था इलाज

जम्मू-कश्मीर में आतंक पर नकेल, पुलिस ने श्रीनगर में 21 ठिकानों पर छापे मारे

युवाओं के भविष्य के लिए भाजपा के पास कोई दृष्टिेकोण नहीं : प्रियंका गांधी

अगला लेख