साइरस मिस्त्री को मिला सुप्रिया सुले का समर्थन

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (15:33 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि साइरस मिस्त्री को जिस तरीके से टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया, वह सैद्धांतिक रूप से गलत है।
 
उन्होंने कहा कि टाटा समूह की कंपनियां सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं और सभी फैसले पारदर्शी तरीके से लिए जाने चाहिए। कुछ मतभेद हो सकते हैं और बोर्ड के पास जो कदम उठाया गया है, वह उठाने का अधिकार है। लेकिन इस मुद्दे पर जिस तरीके से काम किया गया, उस पर मुझे आपत्ति है। 
 
बारामती से सांसद और राकांपा प्रमुख शरद पवार की पुत्री सुले ने कहा कि मेरा मानना है कि जो किया गया है, वह सैद्धांतिक रूप से गलत है। इसे सम्मानित तरीके से किया जाना चाहिए था। सुले को मिस्त्री और उनकी पत्नी रोहिका का नजदीकी मित्र माना जाता है।
 
मिस्त्री की पारिवारिक कंपनी शापोरजी पल्लोनजी निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है। यह टाटा समूह के सबसे बड़े शेयरधारकों में से है। मिस्त्री को सोमवार को अचानक टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर स्थानीय नियुक्ति होने तक रतन टाटा को 4 माह के लिए अंतरिम चेयरमैन बना दिया गया। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख