Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

41 लाख रुपए के जाली नोट जब्त, चार गिरफ्तार

हमें फॉलो करें 41 लाख रुपए के जाली नोट जब्त, चार गिरफ्तार
, रविवार, 13 अगस्त 2017 (21:57 IST)
सूरत। सूरत पुलिस के विशेष अभियान समूह ने जाली नोट छापने और प्रसार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से 40.73 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं।
 
एसओजी की टीम ने यहां नजदीक में सानिया गांव के एक घर पर आज छापा मारा और 2,000 रु, 500 रु  और 100 रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं।
 
पुलिस ने पहले जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बताया  कि उन्हें रवि गांधी नाम के व्यक्ति से ये नोट मिले हैं।
 
पुलिस ने सानिया गांव में गांधी के कच्चे मकान पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। घर पर एक  प्रिटिंग मशीन, एक कटिंग मशीन, एक लैपटॉप और जाली नोट छापने में इस्तेमाल कागज के अलावा 15.38  लाख रुपए की जाली मुद्रा भी मिली।
 
पुलिस ने कहा कि रवि ने 80 लाख रुपए के कर्ज को चुकाने के लिए पहली बार जाली नोटो को छापने के बारे  में सोचा था क्योंकि उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। मामले की जांच जारी है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मस्तिष्क ज्वर पर शोध के लिए बनेगा अनुसंधान केन्द्र : नड्डा