Publish Date: Mon, 23 Aug 2021 (14:30 IST)Updated Date: Mon, 23 Aug 2021 (14:57 IST)
जम्मू। जम्मू जिले के आर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने सोमवार को किसी उड़ती हुई वस्तु को देखा तो उस पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने यह बताया।
अधिकारी ने बताया कि सुबह 5.30 बजे हमारे जवानों ने अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आसमान में जलती-बुझती लाल-पीली रोशनी देखी। उन्होंने बताया कि इस पर जब जवानों ने उस उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाईं तो वह पाकिस्तान की ओर चली गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की मदद से इलाके में छानबीन की जा रही है।