Hanuman Chalisa

स्वामी चिन्मयानंद ने तोड़ी चुप्‍पी, साजिश का लगाया आरोप, एसआईटी करेगी जांच

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (17:13 IST)
स्वामी चिन्मयानंद (Chinmayananda) ने छात्रा द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों पर बुधवार को चुप्‍पी तोड़ते हुए कहा कि यह एक षड्यंत्र के तहत किया गया है, जिसमें उन्‍होंने कॉलेज के कुछ लोगों पर साजिश में शामिल होने की बात कही और कहा कि अब एसआईटी जांच में वह सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

खबरों के मुताबिक, शाहजहांपुर के लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपों पर स्वामी चिन्मयानंद ने आज कहा कि यह एक षड्यंत्र के तहत उन पर आरोप लगाए गए हैं। एसआईटी की जांच में षड्यंत्रकारी सामने आ जाएंगे। उन्होंने अपने ही कॉलेज के कुछ लोगों पर पूरी साजिश में शामिल होने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे कौन लोग हैं, जो जिले के शैक्षिक विकास में बाधा डाल रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। एसआईटी गठित हो गई है, इसलिए कोई भी बात कहकर एसआईटी के रास्ते में नहीं आना चाहते हैं।

सोमवार को सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरे मामले की एसआईटी गठित कर जांच कराए। मंगलवार को सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया। उधर, स्वामी पर आरोप लगाने वाली छात्रा अभी 12 सितंबर तक दिल्ली में ही रहेगी। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने लड़की और उसके घरवालों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख