ताजमहल हमारी सांस्कृतिक विरासत है : जोशी

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (22:48 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ताजमहल हमारी सांस्कृतिक विरासत है और विश्व विख्यात पर्यटन स्थलों में से एक है। जोशी ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के समग्र विकास और पर्यटको की सुविधाओं के लिए अवस्थापना सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। 
 
उन्होंने कहा कि गत 28 सितंबर को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में अवगत भी कराया गया था कि विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना के माध्यम से दो प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों- आगरा एवं ब्रज के तहत पर्यटन संबंधी गतिविधियों के माध्यम से गरीबी उन्मूलन तथा रोजगार सृजन करने की योजना है। योजना की कुल लागत 370 करोड़ है, जिसमें 70 प्रतिशत भागीदारी विश्व बैंक की तथा 30 प्रतिशत भागीदारी प्रदेश सरकार की है।
 
प्रो. जोशी ने आज यहां पर्यटन विभाग द्वारा जारी ''उत्तर प्रदेश पर्यटन-अपार सम्भावनाएं'' पुस्तिका में आगरा का उल्लेख न होने के भ्रम को लेकर  संवाददाताओं से कहा कि इस पुसितका में भी पर्यटन विभाग की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में आगरा एवं ब्रज के विकास का उल्लेख किया गया है।
 
पर्यटन मंत्री ने बताया कि आगरा में अवस्थापना सुधार तथा ताजमहल के आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं स्वीकृत हैं, जिन पर शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। प्रदेश सरकार आगरा में मेट्रो रेल के संचालन केलिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आगरा को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित कराया जा रहा है। इन प्रयासों से पर्यटन के मानचित्र पर आगरा को एक नई पहचान मिलेगी। (वार्ता)
        
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट