सैलानियों की पसंद बना तमिलनाडु

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2017 (18:24 IST)
नई दिल्ली। पिछले एक साल में तमिलनाडु घरेलू ही नहीं विदेशी पर्यटकों की भी पहली पसंद रहा है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के साल 2016 के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक सैलानियों ने तमिनलनाडु का रुख किया।
 
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए गए उपायों की जानकारी देते हुए पर्यटकों की आमद के लिहाज से दस शीर्ष राज्यों का ब्योरा पेश किया।
 
आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु जाने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या 34.38 करोड़ थी जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 47.21 लाख थी। यह भारत आए कुल विदेशी पर्यटकों का 19.1 प्रतिशत हिस्सा था। 
 
घरेलू पर्यटकों के मामले में उत्तर प्रदेश (21.17 करोड़) दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि विदेशी पर्यटकों के लिए महाराष्ट्र (46.70 लाख) दूसरी और उत्तर प्रदेश (31.56 लाख) तीसरी पसंद रहा।
 
शर्मा ने पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए किए गए उपायों के बारे में बताया कि पर्यटन और रेल मंत्रालय देश भर में चयनित 26 रेलवे स्टेशनों पर घरेलू और विदेशी सैलानियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। इसके अलावा उड़ान योजना के तहत विभिन्न पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने की योजना शुरू की गई है।
 
उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने राज्य और संघ शासित क्षेत्रों की सरकारों के साथ मिल कर पर्यटकों की सुरक्षा के भी पुख्ता उपाय किए जा रहे हैं। इनमें पर्यटकों के लिए फरवरी 2016 से हिंदी और अंग्रेजी सहित 12 भाषाओं में 24 घंटे टोल फ्री हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई। 
 
पर्यटक स्थलों पर पर्यटन पुलिस की तैनाती की है। साथ ही तीर्थस्थलों के जीर्णोद्धार एवं आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान जनवरी 2015 में शुरू किया गया। इसके तहत 25 तीर्थस्थलों को शामिल किया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

COVID-19 : मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

ChatGPT डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, लगा शिकायतों का अंबार

राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रोल, जानिए कौन है सृष्टि रघुवंशी और क्या है पूरा माजरा

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

अमरावती को बताया वेश्याओं की राजधानी, NCW ने की पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

अगला लेख