Hanuman Chalisa

तमिलनाडु की सड़कों से अधिकतर बसें रहीं नदारद

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2017 (13:00 IST)
चेन्नई। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वालों लाभों और अन्य मुद्दों को लेकर दबाव बनाने के लिए परिवहन संघों के कुछ धड़ों द्वारा तमिलनाडु में बुलाई गई अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल के कारण सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
 
राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में राज्य परिवहन की अधिकतर बसें रविवार से ही सड़कों से नदारद रहीं। सरकार का कहना है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और इस अवरोध को हटाने के लिए कदम उठाएगी।
 
चेन्नई, तिरुचिरापल्ली और तंजौर में यात्रियों ने शिकायत की कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा बसें न चलाए जाने के कारण वे कई घंटों से फंसे हुए हैं। कई लोगों को गिनी-चुनी निजी बसों में लोगों को खचाखच भरकर सफर करना पड़ा।
 
सरकार के साथ सेवानिवृत्ति लाभों और कुछ बकाया भत्तों पर बातचीत विफल रही थी। इसके बाद कुछ परिवहन संघों ने रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था। परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर ने कहा कि सरकार के समर्थन में 37 संघ हैं। हड़ताल में कुल 10 अन्य संघों ने हिस्सा लिया है जिनमें द्रमुक और वाम की अध्यक्षता वाले संघ भी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि बसों का परिचालन पूर्ण संख्या में करने के प्रयास जारी हैं। इस अवरोध को हटाने के लिए 2,000 निजी वाहन चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बसों को पुलिस सुरक्षा दी जा रही है और यदि संघ आगे आते हैं तो सरकार वार्ता करके इस अवरोध को खत्म करने के लिए तैयार है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख