Hanuman Chalisa

तांत्रिक के प्यार में अंधी पत्नी ने कराई पति की हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2017 (17:49 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक तांत्रिक के प्यार में पड़कर अपने पति की हत्या करवाने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि रेमूबाई निवासी नवागांव बीते कुछ साल पहले बीमार रहती थी। इस पर वह गुजरात के दाहोद जिले के खंगेला निवासी एक तांत्रिक मथुर सिंह मैडा के यहां इलाज करवाने जाने लगी। इसी दौरान रेमूबाई को तांत्रिक मथुर से इश्क हो गया। यह इश्क लंबे समय से चल रहा था और महिला का पति तूफान इनके मिलने में रोड़ा महसूस हो रहा था।
 
जैन ने बताया कि इस पर रेमूबाई ने पति तूफान को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। गत 7 मई को रेमूबाई ने अपने पति को षड्यंत्रपूर्वक बुलाया। तूफान रात को जब बाइक से निकला तो रास्ते में लाठियों से तांत्रिक मथुर और उसके एक साथी गोरचंद ने मिलकर तूफान को मार डाला और बाइक उस पर गिराकर फरार हो गए ताकि लोग तूफान की मौत को हादसा समझे।
 
हत्या के बाद इस विवाहिता ने लगातार 3 दिनों तक अपना मोबाइल बंद रखा तो बच्चों के साथ पुलिस को भी संदेह हो गया और हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

अगला लेख