gujarat board exam: मूल्यांकन में गलतियां करने पर शिक्षकों पर लगा जुर्माना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (12:19 IST)
Gujarat Board Exam: गुजरात में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (Board Exam) की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान अंकों की गणना में गलती करने पर 9 हजार से अधिक स्कूली शिक्षकों (school teachers) पर 2 वर्षों में 1.54 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। राज्य के शिक्षामंत्री ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly) यह जानकारी दी।
 
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक किरीट पटेल के एक सवाल के जवाब में राज्य के शिक्षामंत्री कुबेर डिंडोर ने स्वीकार किया कि कम से कम 9,218 शिक्षकों (10वीं कक्षा के 3,350 और 12वीं कक्षा के 5,868) ने वर्ष 2022 और 2023 में बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान अंकों की गणना में गलतियां की थीं।
 
सदन में पेश लिखित जवाब के अनुसार राज्य सरकार ने इन शिक्षकों पर 1.54 करोड़ रुपए का संचई जुर्माना लगाया। प्रति शिक्षक औसतन लगभग 1,600 रुपए जुर्माना लगाया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख