उत्तरी दिल्ली में किशोर के साथ 5 लड़कों ने किया कुकर्म

Webdunia
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (23:14 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 16 वर्ष के एक किशोर के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 5 लड़कों ने कथित तौर पर कुकर्म किया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिविल लाइंस थाने को शुक्रवार को 5 लोगों द्वारा कुकर्म किए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पीड़ित किशोर ने बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया है।
 
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि पीड़ित किशोर ने पांचों लड़कों के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोर ने पांचों लड़कों पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से किशोर के पड़ोस में रह रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पीड़ित किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आईपीसी की धारा 377 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 4 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

देहरादून में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला

Exam में नीला ड्रम कांड, DDU के LLB के छात्रों को आया मेरठ के चर्चित सौरव मर्डर केस से जुड़ा सवाल

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

ईरान ने जमा किया परमाणु बम बनाने से ज्यादा यूरेनियम, IAEA की गोपनीय रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

अगला लेख