बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (17:03 IST)
बलिया (उत्‍तर प्रदेश)। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 24 एक वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र के कुरेजी बाजार से तुफानी चौहान (24) को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी के साथ तुफानी चौहान ने चार अप्रैल की शाम बलात्कार किया था। घटना के समय किशोरी अपने खेत से गेंहू काटने के बाद अकेले साइकल से घर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुफानी चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई तथा उसका न्यायालय में कलमबंद बयान दर्ज करा दिया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख