Hanuman Chalisa

तेज प्रताप यादव बोले, सत्य के मार्ग पर चलने वाले की हमेशा जीत होती है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 7 जून 2025 (07:42 IST)
Tej Pratap news in hindi : राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता है सदा विजयी। हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
 
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।
 
 
तेजप्रताप को 25 मई को उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध तोड़ दिए थे। लालू ने कहा था कि तेजप्रताप का कार्य गैरजिम्मेदाराना है और सार्वजनिक आचरण के अनुरूप नहीं है।
 
31 मई को तेज प्रताप ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि मेरे प्यारे मम्मी पापा.... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे बस आपका विश्वास और प्यार चाहिए, इससे ज़्यादा कुछ नहीं। उन्होंने लिखा पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

आरके सिंह पर BJP का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

अगला लेख