Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में हत्याओं पर गरमाई सियासत, तेजस्वी के निशाने पर सरकार, क्या बोले चिराग पासवान?

Advertiesment
हमें फॉलो करें tejashwi yadav and chirag paswan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , रविवार, 13 जुलाई 2025 (09:23 IST)
Murders in Bihar : बिहार में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 7 दिन में हत्या की 17 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि क्या कहे, किससे कहे, एनडीए सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार पुलिस पर सवाल उठाए।
 
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अब पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या! क्या कहे किससे कहे? NDA सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं?  CM के स्वास्थ्य का सबको पता है लेकिन BJP के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे है? भ्रष्ट भूंजा-DK पार्टी का कोई बयान नहीं?
 
एक अन्य पोस्ट में तेजस्वी ने कहा कि इतने मर्डर हो रहे है कि कोई गिन भी नहीं सकता। बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े मकौड़े से भी सस्ता। सीतामढ़ी में गोली मारकर व्यवसायी की हत्या। पटना में दुकानदार की हत्या। नालंदा में गोली मार नर्स की हत्या। खगड़िया में युवक की गोलीमार हत्या। गया और नालंदा में दो-दो की हत्या!
 
उन्होंने कहा कि चारों तरफ सरकारी गुंडों की गोलियां ही गोलियां। अपराधियों को संरक्षण दे रही सत्ताधारी नेताओं की बोलियां। अपराधियों के सांझेदार NDA नेता-अधिकारी जाति खोजने में व्यस्त।
इधर हाजीपुर से लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने भी शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'कितने बिहारी मारे जाएंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?'
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 60 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका पटना के एक अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी पहचान सुशीला देवी (60) के रूप में हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: उज्जवल निकम समेत 4 लोग राज्यसभा के लिए मनोनित