लेह में तापमान शून्य से 13.8 डिग्री नीचे पहुंचा

Webdunia
सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (16:22 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख के लेह क्षेत्र में पिछली रात इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। पारा शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया, हालांकि घाटी के कुछ अन्य स्थानों पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सयस नीचे दर्ज किया गया, जो उससे पिछली रात से करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम है। उस रात यहां का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मौसम में यह अभी तक की सबसे सर्द रात थी और लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
 
जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो इससे पिछली रात से अधिक है। इससे पिछली रात यहां का तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था। अधिकारियों ने बताया कि तापमान घटने से घाटी की पानी आपूर्ति करने वाली अनेक लाइनें जम गई हैं, जबकि अनेक जलाशय भी जम गए हैं।
 
कश्मीर घाटी के काजीगुंड का तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे पिछली रात यहां का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम था। उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा का तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो इससे पिछली रात से थोड़ा अधिक है। 
 
इससे पिछली रविवार की रात यहां का तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम था। दक्षिणी कश्मीर का पहलगाम का तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यहां का तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम था।
 
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो रविवार के तापमान से कम है। पिछली रात यहां का तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। 
 
इसी प्रकार दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग शहर का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस घटकर शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है, हालांकि उन्होंने अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान भी जताया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, भयानक हुआ युद्ध

Indore : कांग्रेस पार्षद ने की लव जिहाद के लिए फंडिंग, FIR दर्ज, आरोपी फरार

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

हाइफा पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अडानी पोर्ट के क्या हाल हैं

viral Video : चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

अगला लेख