Hanuman Chalisa

मणिपुर में आतंकी हमला, चार पुलिसकर्मी शहीद

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (11:49 IST)
इंफाल। मणिपुर में चंदेल जिले के दो अलग-अलग इलाकों में मणिपुर पुलिस की दो टीमों पर घात लगा कर किए गए आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए।
 
घात लगा कर पहला हमला सीमावर्ती शहर मोरे से करीब 21 किलोमीटर दूर लोकचाओ में उस वक्त हुई जब पुलिस टीम तेंगनोउपल की ओर जा रही थी। मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह चंदेल के नगा-बहुल्य जिले से अलग करके बनाए गए तेंगनोउपल जिले के उद्घाटन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायलों की बाद में मौत हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि मारे गये दो जवानों की पहचान एम अय्यूब खान और एच नगरेई माररिंग के रूप में की गयी है। इसी जिले के बोनगयांग इलाके में घात लगा कर किए गए हमले की दूसरी घटना हुई। इस हमले में राज्य पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अगला लेख