जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की भर्ती के मॉड्यूल का खुलासा

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (13:56 IST)
Terrorist module exposed in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद आतंकवादियों की भर्ती संबंधी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रविवार शाम क्रीरी इलाके के चक टप्पर में एक नाका स्थापित किया था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध तरीके से घूम रहे तीन लोगों को पकड़ा तथा उसके कब्जे से तीन ग्रेनेड और एके की 30 गोलियां बरामद कीं।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन और इशरत रसूल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तीनों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी होने की बात कबूल की।
 
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने क्रीरी इलाके में चार युवाओं को चिह्नित किया था और वे निकट भविष्य में उन्हें आतंकवादी संगठन में शामिल करने वाले थे। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति क्रीरी इलाके में भर्ती मॉड्यूल के मास्टरमाइंड थे और सक्रिय आतंकवादी उमर लोन एवं विदेशी आतंकवादी उस्मान के भी संपर्क में थे। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

रविवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यमसिति की बैठक, पहली बार मंडल अध्यक्ष भी होंगे शामिल

शशि थरूर का तंज, आखिरकार अबकी बार, 400 पार हुआ, लेकिन दूसरे देश में

महेंद्र सिंह मप्र के प्रभारी बने, सतीश पूनिया को हरियाणा की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट को NTA ने बताया, NEET UG को रद्द करना होगा प्रतिकूल एवं हानिकारक

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए "एक पेड़ मां के नाम अभियान"

अगला लेख
More