Publish Date: Fri, 13 Aug 2021 (09:38 IST)
Updated Date: Fri, 13 Aug 2021 (09:41 IST)
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में आतंकवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग कर हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। हमले के बाद बीएसएफ ने इलाके को घेर लिया और शुक्रवार सुबह 1 आतंकवादी को मार गिराने में सफलता पाई। अभी मुठभेड़ जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और हमले के बाद आतंकी भागकर एक दुकान के गोदाम में छिप गए थे। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान, एक सेना के जवान और दो नागरिकों को गोलियां लगीं। जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी मारा गया तथा अभी मुठभेड़ जारी है।