Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तालिबान ने Mi-24 हेलीकॉप्‍टर पर किया कब्जा, भारत से मिला था गिफ्ट में

हमें फॉलो करें तालिबान ने Mi-24 हेलीकॉप्‍टर पर किया कब्जा, भारत से मिला था गिफ्ट में
, बुधवार, 11 अगस्त 2021 (19:45 IST)
लगता है तालिबान को रोकना अफगान सेना के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी बीच आज तालिबान के लड़ाकों ने भारतीय वायुसेना द्वारा गिफ्ट में मिले Mi-24 लड़ाकू हेलीकॉप्टर को भी अपने कब्‍जे में ले लिया है।

अफगानिस्‍तान में आतंकी संगठन तालिबान के लड़ाकों ने अपने हमलों को और तेज करते हुए साल 2019 में भारत सरकार की ओर से मिले दो Mi-24 लड़ाकू हेलीकॉप्टरों से एक पर कब्‍जा जमा लिया है।

खबरों के मुताबिक, तालिबान ने अफगानिस्तान के 3 और प्रांतों की राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही उसका अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर हिस्से पर भी लगभग पूरी तरह से कब्जा हो गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा Mi-24 हेलीकॉप्टर भारत ने ही दिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vaccine की दोनों डोज लगने बाद भी Kerala में 40,000 से ज़्यादा हुए Corona संक्रमित