मां की मार्मिक अपील पर एसपीओ को छोड़ा, 3 आतंकियों ने 2 दिन पहले किया था अपहरण

Webdunia
रविवार, 29 जुलाई 2018 (12:17 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से अपहृत विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मुदासिर अहमद लोन को आतंकवादियों ने शनिवार की रात रिहा कर दिया। एसपीओ की मां ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की रिहाई की मार्मिक अपील की थी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुदासिर की मां ने सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादियों से अपने बेटे की रिहाई के लिए अपील करते हुए कहा था कि परिवार की रोजी रोटी उसी से चलती है। यदि उसने कुछ गलत किया है तो उसे माफ कर दिया जाए। आतंकवादियों ने इस अपील के बाद मुदासिर को सुरक्षित रिहा कर दिया।
 
मुदासिर अहमद लोन पुलवामा जिले के अंवतीपोरा के रेशीपोरा चौकी में रसोइए का काम करते हैं। तीन आतंकवादियों ने शुक्रवार की रात त्राल के चांकतार में एसपीओ मुदासिर अहमद लोन के घर घुस उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गए। सुरक्षाबलों ने एसपीओ की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख