श्रीनगर के बटमालू में आतंकियों की फायरिंग में पुलिसकर्मी शहीद

Webdunia
रविवार, 7 नवंबर 2021 (21:50 IST)
श्रीनगर। शहर के बटमालू इलाके में रविवार को आंतकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि सिपाही की पहचान तौसिफ अहमद के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल तौसिफ पर बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी में उनके आवास के पास गोलियां चलाईं।
 
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए यहां एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
 
इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने हमले की निंदा की है। पार्टी ने ट्वीट किया कि श्रीनगर के बटमालू में 29 वर्षीय पुलिसकर्मी पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं, जिसमें उसने अपनी जान गंवा दी। निंदा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं होंगे। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। (फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख