Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आतंकियों ने Kashmir में भाजपा नेता का वाहन फूंका

Advertiesment
South Kashmir
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव आदिल अहमद और एक नंबरदार के 2 निजी वाहनों को आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि बीते 4 दिनों में कुलगाम में यह दूसरी आतंकी वारदात है। कुलगाम के कत्तरस्सु में ही आतंकियों ने मंगलवार की रात को पश्चिम बंगाल के 5 श्रमिकों को मौत के घाट उतारा है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम के बुनीगाम में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल आया। यह गांव राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बिलकुल सटा हुआ है। आतंकियों ने बुनिगाम के नंबरदार गुलाम नबी डार के घर के बाहर खड़ी उसकी निजी वैन को आग लगा दी।
इसके बाद आतंकी वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित भाजपा नेता आदिल अहमद गनई के घर के पास पहुंचे। उन्होंने गनई के मकान के बाहर खड़े होकर जिहादी नारे लगाए और उसके बाद उन्होंने उसकी निजी वैन को भी आग लगा दी। यह वैन भाजपा नेता ने अपने घर के बाहर ही पार्क की हुई थी।
आतंकियों के डर से कोई भी उस समय घर से बाहर नहीं निकला। आतंकियों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मिले सुरागों के आधार पर आतंकियों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया।
 
बताया जा रहा है कि आतंकी सुबह जिस समय बुनिगाम में आए थे, उस समय भाजपा नेता अपने घर पर नहीं था इसलिए वह बच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kashmir : LoC पर बारूदी सुरंगों में विस्फोटों ने बढ़ाई दहशत




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi