बीफ ले जा रहा था भाजपा नेता, गो रक्षकों ने पीटा

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2017 (13:37 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भाजपा से जुड़े जिस मुस्लिम व्यक्ति पर चार दिन पहले गो रक्षकों ने हमला किया था, वह बीफ ले जा रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
 
पुलिस ने भाजपा की काटोल इकाई के सदस्य सलीम शाह (34) को 12 जुलाई को बुरी तरह पीटने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर, उसके पास से मिले मांस को फोरेंसिक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक (नागपुर ग्रामीण) शैलेश बालकाव ने बताया कि लैब जांच रिपोर्ट सकारात्मक है और वह बीफ ही था। उन्होंने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार शाह के खिलाफ आगे कदम उठाएगी।
 
इस बीच भाजपा की नागपुर (ग्रामीण) इकाई के अध्यक्ष राजीव पोतदार ने घटना को लेकर आश्चर्य जाहिर किया।
पोतदार ने कहा कि शाह के पास से बीफ बरामद होना आश्चर्यजनक है और उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख