उदयपुर में थाईलैंड की युवती को गोली मारी, हालत खतरे से बाहर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (14:36 IST)
उदयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर शहर (Udaipur city) में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने थाईलैंड की एक युवती को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस को सुबह जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक विदेशी लड़की को अस्पताल लाया गया है जिसे गोली लगी है।ALSO READ: ओडिशा में चलती ट्रेन पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
 
शुरुआती जांच में पता चला है कि थाईलैंड की नागरिक थैंक चानोक माली कॉलोनी स्थित एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरी हुई थी। रात करीब 1.30 बजे वह कुछ दोस्तों से मिलने के बहाने होटल से अकेली निकली। सूरजपोल के थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि 3 लोग उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल लेकर गए और वहां उसे छोड़कर चले गए। वहां से महिला को महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।ALSO READ: UP: वाराणसी में अपने ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या
 
उन्होंने कहा कि जब महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, तब उसके साथ 3 लोग थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान और उनका पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। वह 21 अक्टूबर को उदयपुर के होटल में रुकी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख