Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गजब! बाढ़ में बड़े पतीले में बैठकर शादी स्थल तक पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

हमें फॉलो करें गजब! बाढ़ में बड़े पतीले में बैठकर शादी स्थल तक पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
, सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (20:50 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ और भूस्खलन के से जहां लोग बहुत परेशान हैं, वहीं एक अनोखी शादी काफी चर्चा में हैं। दरअसल, सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा होने की वजह से दूल्हा-दुल्हन एक बड़े पतीले (भगोना) में बैठकर विवाह स्थल तक पहुंचे। 
 
वायरल हो रहा यह वीडियो अलप्पुझा का बताया जा रहा है। इसमें सड़क पर भरे पानी में दूल्हा-दूल्हन एक बड़े पतीले में बैठे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी तरह दोनों विवाह स्थल तक पहुंचे थे। दरअसल, इस मुश्किल वक्त में जब कुछ नहीं सूझा तो इस जोड़े ने इस तरह मैरिज हॉल तक पहुंचने का निर्णय किया। 
 
दोनों इस बर्तन में करीब 500 मीटर तक यात्रा कर मंदिर तक पहुंचे। दूल्हा आकाश और दुल्हन ऐश्वर्या दोनों चेंगन्नूर के एक अस्पताल में काम करते हैं। 
 
दूल्हा-दुल्हन के मुताबिक वे शुभ मुहूर्त में ही शादी करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बाढ़ के बीच भी शादी नहीं टालने का फैसला किया। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी विवाह स्थल तक पहुंचने की थी, क्योंकि सड़कों पर पानी भरा था, इसके बाद उन्होंने खाने के बर्तन में बैठकर शादी स्थल तक जाने का फैसला किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अवैध संबंधों के शक में पत्‍नी ने की पति की महिला मित्र की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल