Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब जाग उठा मृत शख्‍स, चौंक गए लोग, डॉक्टर ने किया यह दावा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dead person woke up while preparing for funeral

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

ठाणे , शनिवार, 14 जून 2025 (23:11 IST)
Thane Maharashtra news : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर के एक अस्पताल के एक चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया व्यक्ति उस समय जग गया जब उसका परिवार उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने शनिवार को बताया कि पीलिया से पीड़ित अभिमन्यु तायडे को बेचैनी की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन दावा किया कि उन्होंने मानवीय आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र दिया था, जब परिवार ने स्वयं बताया था कि तायडे की मौत हो गई है।
 
परिजनों ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसके बाद परिवार ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी, इसी दौरान अभिमन्यु तायडे जाग गए।
अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन दावा किया कि उन्होंने मानवीय आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र दिया था, जब परिवार ने स्वयं बताया था कि तायडे की मौत हो गई है। तायडे फिलहाल दूसरे अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
 
अस्पताल की लापरवाही के संबंध में क्या कार्रवाई की जाएगी, यह जानने के लिए उल्हासनगर नगर निगम के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Air India Tragedy : DNA टेस्ट से हुई 11 शवों की पहचान, परिजनों को सौंपे गए, वीडियो बनाने वाले 17 साल के लड़के के पुलिस ने लिए बयान