जिस मां का कर दिया था ‍अंतिम संस्कार, वह 8 साल बाद जिंदा लौटी...

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (17:23 IST)
गरियाबंद। जिस मां का परिवार ने अंतिम संस्‍कार कर दिया हो, अगर 8 साल बाद वह सकुशल वापस लौट आए तो इससे ज्यादा खुशी की क्या बात हो सकती है। कुछ ऐसा ही मामला है छत्तीसगढ़ में गरियाबंद के गोहेकेला के रहने वाले बलभद्र नागेश के परिवार का...

दरअसल गोहेकेला निवासी बलभद्र नागेश की मनोरोग से पीड़ित 65 वर्षीय मां 8 साल पहले 2013 में घर से अचानक लापता हो गई थी। उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने मां मरुवा बाई को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

इसी बीच बलभद्र को सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो मिला, जिसमें दिख रही महिला के मां होने की संभावना होने पर बलभद्र लापता मां को वापस लेने के लिए परिवार बताए गए गांव पहुंचा और उन्हें साथ लेकर गुरुवार को गांव लौट आया। अब घर में भारी संख्या में लोग उनका हालचाल जानने के लिए आ रहे हैं।

हालांकि बलभद्र नागेश और उसका परिवार मां के लौटने पर जितना खुश है, उतना ही अंदर से दुखी भी है। दरअसल परिवार के सामने पिछले साल ऐसी विषम परिस्थिति आकर खड़ी हो गई कि परिवार को मां के जीते जी अंतिम संस्कार करना पड़ा। उन्हें अपनी बेटी का 'बालिका व्रत विवाह' (कोणाबेरा) कार्यक्रम संपन्‍न करना था। यह रस्म समाज के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में आयोजित की जाती है।

जब उसने समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया तो लोगों ने कहा, पहले अपनी मां का अंतिम क्रियाकर्म करो उसके बाद ही 'बालिका व्रत विवाह' में शामिल होंगे। जिसके बाद बलभद्र नागेश को मजबूर होकर अपनी मां का अंतिम क्रियाकर्म करना पड़ा। इस बात का उन्हें आज भी मलाल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख