इंदौर में तिरंगा फहराने के दौरान दो पक्षों में झड़प, लगे देश विरोधी नारे, पथराव में 2 घायल

Webdunia
सोमवार, 16 अगस्त 2021 (09:20 IST)
इंदौर। एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भड़काऊ नारेबाजी के बाद 2 पक्षों के बीच विवाद के दौरान पथराव में 2 लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि तेजाजी नगर क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराए जाने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए जिसकी प्रतिक्रिया में दूसरे पक्ष के लोगों ने नारेबाजी कर रहे व्यक्तियों पर पथराव कर दिया।
 
लगाए देशविरोधी नारे : मीडिया खबरों के मुताबिक नायता मुंडला में कावेरी बिल्डिंग में 15 अगस्त पर झंडा वंदन के बाद भारत माता के नारे लगाने पर विवाद हुआ। यहां कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। इसके बाद भीड़ ने पत्थर बरसाए। लोगों में भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कार बाइक और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। बाद में यहां सूचना पर एक संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। जमकर नारेबाजी हुई।
 
वीडियो की जांच : पुलिस ने कहा कि पथराव में 2 लोग घायल हुए हैं। हम दोनों पक्षों की ओर से पेश वीडियो की जांच कर रहे हैं और इसके बाद निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बागरी ने बताया कि पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर हालात पर काबू पाया गया और फिलहाल वहां स्थिति शांतिपूर्ण है। चश्मदीदों ने बताया कि पथराव की घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के सामने आक्रोश जताया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी

अगला लेख