Hanuman Chalisa

पर्स में मां की फोटो देखकर चोर ने लौटाया पर्स

Webdunia
रविवार, 17 सितम्बर 2017 (22:26 IST)
होशंगाबाद (मध्यप्रदेश)। पर्स में मां की फोटो देख एक चोर का दिल पसीज गया और उसने चुराए गए पर्स को कोरियर के जरिए उसके मालिक को वापस कर दिया।
 
हालांकि, चोर ने उसमें रखे हुए 1200 रुपए नहीं लौटाए। इसके अलावा, उसने पर्स में रखे सभी आवश्यक दस्तावेज पैनकार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस एवं आधार कार्ड सहित अन्य सामान मध्यप्रदेश के होशंगाबाद स्थित अमर चौक निवासी मोहम्मद असलम को वापस लौटा दिया।
 
पर्स मिलने के बाद असलम ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपनी पत्नी के इलाज हेतु फरीदाबाद गया था। इसी दरम्यान वह दिल्ली के सदर बाजार गया, जहां मटके वाली गली में उसकी जेब कट गई।
 
उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी उसने दिल्ली के सदर पुलिस थाने में दी थी। असलम ने कहा कि  ‘पर्स चोरी होने के करीब दो माह बाद हाल ही में एक कोरियर मेरे घर आया। जब इसे खोलकर देखा तो उसमें मेरा गुम हुआ पर्स था। 
 
उन्होंने कहा कि पर्स के साथ इस कोरियर में एक चिट्ठी भी थी, जिस पर एक नम्बर लिखा था।’ उन्होंने कहा कि उस नम्बर पर फोन कर जब उससे बात की तो वहां से कहा गया कि 1200 रुपए के अलावा हर चीज भेज दी है। यह इसलिए भेजा, क्योंकि इसमें आपकी मां की फोटो है।
 
असलम ने बताया कि इसके अलावा पर्स लौटाने वाले ने कहा कि मैं भी मां से प्यार करता हूं। पर्स में रखी मां की फोटो से लगता है कि आप भी मां के लाडले है। इसलिए पर्स को कोरियर से लौटा दिया है। असलम ने कहा, ‘मैंने दिल्ली सदर पुलिस थाने को पर्स मिलने की सूचना दे दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

कुशीनगर में गरजे CM योगी, ‘जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया’, माफिया और पिछली सरकारों पर साधा निशाना

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

विश्व पर्यावरण दिवस पर लें धरती को हरा-भरा बनाने का सच्चा संकल्प

मच्छर बीमारी लाता है और माफिया बेरोजगारी; हमने दोनों का इलाज कर जड़ से मिटाया: कुशीनगर में गरजे सीएम योगी

अन्नामलाई का भाजपा से इस्तीफा, वो 'शर्त' जिसने उड़ाए BJP के होश, तमिलनाडु में खत्म हुआ साथ

अगला लेख