मुंबई में रिलायंस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (16:50 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे बम से उड़ाने की धमकी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर भी धमकी दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अज्ञात नंबर से अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डीबी मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इस साल अगस्त में एक जौहरी को अस्पताल में फोन करने और उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की कथित धमकी देने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

फरवरी 2021 में अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटकों से लदी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मिली थी। बाद में घटना के सिलसिले में तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। Edited by Sudhir Sharma (इनपुट भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख