Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अशुभ समय! CM भजनलाल को जान से मारने की धमकी, कमरे में लगी आग में बाल-बाल बचे

Advertiesment
हमें फॉलो करें rajasthan cm bhajanlal sharma

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (14:56 IST)
Bhajanlal news in hindi : एक कैदी ने बुधवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को जब वे दिल्ली में थे तब उनके कमरे में आग लग गई थी। उन्होंने बेल बजाकर सिक्यूरिटी स्टाफ को बुलाया।  
 
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि जेल से फोनकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई, इसके बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है। दो कर्मचारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। निश्चित रूप से जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
 
उन्होंने कहा कि पहले भी जेलों में मोबाइल फोन मिले हैं, ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी जेलों में 'तलाशी अभियान' चलाया जायेगा।
 
यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम से जुड़े मामले में सजा काट रहे एक अपराधी ने बुधवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच की और फोन की लोकेशन खंगाली तो आरोपी की लोकेशन केन्द्रीय कारागार निकली।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gyanvapi Masjid: अदालत ने दिया तहखाने की चाभी जिलाधिकारी को सौंपने का आदेश