Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Manipur में फिर भड़की हिंसा, भीड़ के हमले में BSF के 3 जवान घायल

हमें फॉलो करें Manipur में फिर भड़की हिंसा, भीड़ के हमले में BSF के 3 जवान घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (11:21 IST)
Violence erupts again in Manipur : मणिपुर के थौबल जिले में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कम से कम 3 जवान घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह इम्फाल (Imphal) में यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार देर रात भीड़ में से कुछ बंदूकधारियों ने थौबल (Thoubal) पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया और सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की।

 
बीएसएफ के 3 जवान घायल : बयान के अनुसार उग्र भीड़ ने थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करके उन्हें खदेड़ दिया। इसके अनुसार इसके अलावा भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया जिसके बाद सुरक्षा बलों को बलप्रयोग करना पड़ा। भीड़ में से हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं जिससे बीएसएफ के 3 जवान घायल हो गए।
 
बयान के अनुसार तीनों की पहचान कांस्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोबराम सिंह और एएसआई रामजी के रूप में की गई है। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जिला प्रशासन ने थौबल में कर्फ्यू लगा दिया है। स्वास्थ्य, मीडिया और अदालतों के कामकाज में शामिल लोगों और हवाई अड्डों पर जाने वाले लोगों सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को हालांकि कर्फ्यू से छूट दी गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर बुधवार को हमला कर दिया था जिसमें मणिपुर पुलिस के 2 कमांडो शहीद हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ram Mandir Ayodhya : भगवान श्रीराम ने किस उम्र में क्या किया था, जानिए