Uttarakhand : भीमताल में 1500 फुट खाई में गिरी बस, 3 की मौत, CM धामी ने दिए बचाव कार्य के निर्देश

Webdunia
बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (16:55 IST)
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 3 यात्रियों की मृत्यु हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बस आमडाली के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से 1500 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों के परिवारों को 3 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों के परिवारों को 15-25 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की।
 
भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय ने बताया कि हादसे के समय बस में 27 यात्री सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 24 यात्रियों को उपचार के लिए भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से 15 एंबुलेंस मौके पर भेजी जा रही हैं ताकि गंभीर रूप से घायलों को तत्काल उच्च स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा सके।
सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस के 1500 फुट नीचे गिरने के कारण बचाव कार्यों में मुश्किल आ रही है और घायलों को खाई से रस्सियों की मदद से कंधों पर लादकर उपर लाना पड़ रहा है।
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में लिखा, ‘‘स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल हेने की कामना करता हूं।’’ इनपुट भाषा file photo 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख