राजनांदगांव में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (10:09 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सलवादी मारे गए।
 
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के कोपेनकड़का गांव के जंगल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जिला बल के संयुक्त दल ने कल हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त पुलिस दल को कल मानपुर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
 
पुलिस दल जब रात में कोपेनकड़का गांव के जंगलों में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस दल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सलवादी वहां से फरार हो गये।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी पर वहां से तीन नक्सलवादियों के शव, एक एके 47 रायफल, एक इंसास रायफल और एक एसएलआर रायफल बरामद हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य महेश, एरिया कमेटी सदस्य और पल्लेमाड़ी लोकल आर्गेनाइजेशन स्क्वाड के कमांडर राकेश और इसी स्क्वाड के डिप्टी कमांडर रंजीत के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों के सिर पर पांच, पांच और तीन लाख रुपए का ईनाम था। तीनों नक्सली बस्तर क्षेत्र के थे।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल लगातार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

आप भी रहें ऐसे ठगों से सावधान, शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी, पूर्व सरकारी कर्मचारी ने गंवाए 2.85 करोड़

भारत ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी, जानें क्यों जारी की ऐसी एडवाइजरी

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

हरदा में क्षत्रिय हॉस्टल में पुलिस के लाठीचार्ज मामले ने पकड़ा तूल, सीएम ने तलब की पूरी रिपोर्ट

Monsoon Session : 21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार

अगला लेख